सैफ अली खान, रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
19 नवंबर को रिलीज़ हो रही यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अलग-अलग पीढ़ियों के दो ठग जोड़े एक दूसरे के आमने सामने हैं। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी पुराने समय के बंटी बबली हैं, जबकि गली बॉय हंक सिद्धांत चतुर्वेदी एवं खूबसूरत नई अभिनेत्री शरवरी नए जमाने के बंटी बबली का किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है,जिन्होंने वाईआरएफ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में असिस्टैंट डायरेक्टर के रूप में काम किया।