राजेश शर्मा का नाम सुना है आपने? नाम से नहीं तो शक्ल से तो पहचानते ही होंगे। तमाम फिल्मों में अलग अलग किरदार किए हैं इन्होंने। कोई 27 साल पहले गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से बड़े परदे पर डेब्यू किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के पढ़े हुए हैं। कहते हैं कि इस सबके बावजूद वह रहते अब भी कोलकाता में ही हैं और मुंबई तभी आते हैं जब उनकी अदाकारी का मीटर डाउन होता है। लेकिन, क्या हो जब फिल्म में सबसे ज्यादा नामचीन चेहरा ही राजेश शर्मा का हो?