अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की दमदार सफलता का जश्न मना रही हैं। फिल्म में वे बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल के साथ नजर आई थीं। 'गीतांजलि' के रूप में रश्मिका के अभिनय को भी खूब सराहा गया था। हालांकि, हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि 'एनिमल' की सफलता के बाद रश्मिका ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब इन खबरों पर रश्मिका ने चुप्पी तोड़ी है और फीस को लेकर सच्चाई का खुलासा किया।