फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी की वजह से इस एक्टर को राजेन्द्र कुमार ने बेचा था बंगला, इंडस्ट्री के कहे जाते थे 'जुबली कुमार'

Thu, 19 Jul 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Rajendra Kumar
बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजेन्द्र कुमार की 20 जुलाई को 19वीं बर्थ एनिवर्सरी है। राजेन्द्र कुमार ने करीब चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। यहां तक कि राजेन्द्र कुमार को 60 के दशक का सबसे बेहतरीन एक्टर माना जाता था। तो चलिए आपको राजेन्द्र कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Rajendra Kumar
फिल्मों में काम करने के लिए राजेन्द्र कुमार को काफी संघर्ष करना पड़ा था। कहा जाता है कि जिस वक्त वह मुंबई आए थे उनकी जेब में महज 50 रुपए थे जिसे उन्होंने अपने पिता की घड़ी बेचकर हासिल किए थे।
विज्ञापन

3 of 11
Rajendra Kumar
जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र कुमार को गीतकार राजेन्द्र कृष्ण की मदद से 150 रुपए की तनख्वाह पर डायरेक्टर एचएस रवैल के सहायक के तौर पर काम मिला था। 

4 of 11
Rajendra Kumar
राजेन्द्र कुमार को पहली बार बड़े परदे पर साल 1950 में आई फिल्म 'जोगन' में देखा गया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिलीप कुमार थे। फिल्म में काम तो मिल गया था लेकिन पहचान बनाने के लिए राजेन्द्र कुमार को 7 साल लग गए।
 
विज्ञापन

5 of 11
Rajendra Kumar
इसके बाद साल 1957 में नरगिस के साथ राजेन्द्र कुमार को 'मदर इंडिया' में काम करने का मौका मिला। फिल्म में राजेन्द्र कुमार का किरदार तो बहुत छोटा था लेकिन उनके काम की जमकर तारीफ की गई।
विज्ञापन

6 of 11
Rajendra Kumar
साल 1963 में 'महबूब' फिल्म सुपर हिट हुई जिसके बाद राजेन्द्र कुमार ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

7 of 11
Rajendra Kumar
साल 1963 से 1966 के दौरान सभी फिल्में सुपरहिट हुई। कहा जाता है कि उस वक्त हर सिनेमाघर में राजेन्द्र कुमार की ही फिल्म लगी थी और सभी फिल्मों ने सिल्वर जुबली मनायी। जिस वजह से लोग राजेन्द्र कुमार को 'जुबली कुमार' कहकर बुलाने लगे।

8 of 11
Rajendra Kumar
कहा जाता है कि राजेश खन्ना के फिल्मों में आते ही राजेन्द्र कुमार का स्टारडम फीका पड़ने लगा। हालांकि उन्होंने अपने बेटे कुमार गौरव के लिए फिल्म का निर्देशन भी किया। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था।

9 of 11
Rajendra Kumar
एक वक्त ऐसा आ गया था जब राजेन्द्र कुमार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। यहां तक कि उन्होंने अपना बंगला राजेश खन्ना तक को बेच दिया था। इस बंगले का नाम उस वक्त 'डिंपल' था। लोगों का कहना है कि जिस दिन राजेन्द्र कुमार ने बंगला छोड़ा था वह उस रात फूट-फूटकर रोए थे। 

10 of 11
राजेंद्र कुमार
राजेन्द्र कुमार का फिल्मों में बहुत योगदान रहा है जिस वजह से उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
 
विज्ञापन

11 of 11
राजेंद्र कुमार
राजेन्द्र कुमार ने अपने करियर में 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के नाम धूल का फूल, पतंग, धर्मपुत्र और हमराही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें