फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फ्लाइट में खाना ना मिलने पर भड़के राहुल बोस, सूर्यवंशी ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sat, 06 Nov 2021 07:40 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
राहुल बॉस, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर अपने विचार रखते हैं। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और उनके साथ अगर कोई घटना घट जाए तो वह तुरंत इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर देते हैं। अब हाल ही में राहुल बोस ने फ्लाइट एयर विस्तारा को खाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'यह सही नहीं है एयरविस्तारा, मैं मानता हूं कि आपको उड्डयन नियमों का पालन करना होगा इसलिए आप दो घंटे से कम की फ्लाइट में खाना नहीं दे सकते, लेकिन बोर्डिंग से पहले बता तो सकते हैं'। इस नाराजगी को जैसे ही राहुल बोस ने ट्वीट किया लोगों के कमेंट आने लगे। 
 
सोशल मीडिया: फ्लाइट में खाना ना मिलने पर भड़के राहुल बोस, यूजर्स ने दी सही जानकारी तो डिलीट किया ट्वीट

 
विज्ञापन

2 of 10
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
निर्माता करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट की रोहित शेट्टी निर्देशित अक्षय कुमार व कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग के आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने उम्मीद से कम कारोबार किया है। वहीं, फिल्म को पंजाब में आंदोलनकारी किसानों का विरोध झेलना पड़ रहा है और खबरों के मुताबिक वहां कुछ सिनेमाघरों ने उनकी ये फिल्म हटानी भी शुरू कर दी है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग के करीब 30 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन इसके पहले दिन के जो आंकड़े आए हैं, उनके मुताबिक फिल्म ने पूरे देश में करीब 26.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार पहले दिन किया है। मतलब कि ये फिल्म अक्षय कुमार की ही फिल्म ‘मिशन मंगल’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पीछे रह गई है।
 
Sooryavanshi Box Office Collection Day 1: ‘सूर्यवंशी’ का नहीं बना रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी रही कमाई


 
विज्ञापन

3 of 10
रितेश पांडे का छठ गीत ललकी किरिनिया रिलीज - फोटो : You tube
हमारे देश में कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं और हर त्योहार का अपना महत्व होता है। चार नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया गया और अब दिवाली के जाते ही छठ की तैयारियां शुरू हो गई है। छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूर्वांचल तक छठ माई के गीत सुनने को मिलते हैं। छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री में मानों छठ के गानों की बहार आ गई है। एक के बाद एक भोजपुरी स्टार छठी मईया के गीत को रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में मशहूर गायक रितेश पांडे का पीछे रहने वाले हैं। अपने अभिनय और गाने से लोगों के दिल जीतने वाले रितेश पांडे का छठ स्पेशल गीत 'ललकी किरिनिया' इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसे कुछ ही घंटे में 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 3 हजार से ज्यादा लाइक्स इस गाने को मिल चुके हैं।
 
Bhojpuri Chhath Geet: रितेश पांडे का 'ललकी किरिनिया' गाना हुआ रिलीज, कुछ ही घंटे में हुआ वायरल

 

4 of 10
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी भले ही कुछ समय से फिल्मों में नहीं नजर आ रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। अभिनय के साथ साथ आथिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। आथिया का नाम पिछले काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल से जुड़ता नजर आ रहा है। दोनों ही अक्सर एक दूसरे की तस्वीर पर प्यार भरे कमेंट करते नजर आते हैं। हालांकि दोनों ने खुले तौर पर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा था लेकिन आथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया जिससे साफ हो गया है कि उन्होंने पूरी दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बता दिया है।
 
It's Official: केएल राहुल ने आथिया शेट्टी संग रिश्ते पर लगाई मुहर, जन्मदिन की बधाई देते हुए कह दी दिल की बात


 
विज्ञापन

5 of 10
आर्यन खान, गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि दुनिया के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी एक मुस्कान देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर के बाहर खड़े हो जाते हैं। पिछले दिनों शाहरुख बेटे आर्यन के ड्रग्स केस के चलते काफी सुर्खियों में छाए रहे। दरअसल आर्यन को क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था और करीब एक महीने जेल में रहने के बाद आर्यन को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली। अब आर्यन घर तो आ चुका है लेकिन फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि शाहरुख के घर का माहौल क्या है और यह दिवाली उन्होंने कैसे मनाई? दिवाली के मौके पर बहुत से सेलेब्स के घर पार्टी रखी गई थी जिसमें कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। हर साल शाहरुख और गौरी भी यह त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। सिर्फ मन्नत ही नहीं कई बार शाहरुख और गौरी अलीबाग में इस त्योहार का जश्न मनाते थे जहां उनके दोस्त भी इस खुशी में शामिल होते थे। हालांकि इस साल हालात कुछ अलग थे।
 
Aryan Khan: दिवाली पर होती थी शाहरुख के घर धूम, इस साल किंग खान ने ऐसे मनाया रोशनी का त्योहार


 
विज्ञापन

6 of 10
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन को अब काफी दिन बीत चुके हैं पर उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। अभिनेता की अचानक मौत उनके फैंस के लिए किसी शॉक से कम नही है और यही वजह है कि उनके 10 से ज्यादा फैंस खुदकुशी कर चुके हैं। अब पुनीत के एक फैन ने पुलिस स्टेशन में पिटिशन फाइल करवाकर जांच की मांग की है। अरुण नाम के एक फैन ने उनकी मौत की जांच करने के लिए याचिका दायर कर दी है। दायर याचिका के अनुसार, फैन ने अभिनेता की मौत को साजिश करार देते हुए पुलिस से जांच करने की सिफारिश की है। उसने अपनी याचिका में बताया है कि एक्टर बिल्कुल स्वस्थ थे और जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। पुलिस ने अरुण की याचिका को स्वीकार कर लिया है और जांच का आश्वासन दिया है। 
 
Death Probe: पुनीत राजकुमार के निधन से फैंस सदमे में, दायर की जांच की याचिका




 
विज्ञापन

7 of 10
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पर्व बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों में बेहद अहम माना जाता है. इस पूजा में सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और छठी माता की पूजा की जाती है। हर साल छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी के मशहूर सिंगर्स अपने  नए-नए गाने रिलीज करते हैं।। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा तो छठ गीत गाते ही हैं लेकिन अब रानू मंडन ने भी छठी मैया का गीत गाया है।रानू मंडल के नाम से प्रसारित यह गीत यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये गीत रानू मंडल ने नहीं गाया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम से ही प्रसारित किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुई दिख रही हैं।
 
Chhath Geet: रानू मंडल ने गाया छठ गीत? मिनटों में हुआ वायरल, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट



 

8 of 10
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने परिवार के साथ दिवाली समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में गोविंदा अपने परिवार के साथ हैं और सभी ने पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है। ये सारी तस्वीरें प्रोफेशनली क्लिक की गई हैं। गोविंदा की परिवार के साथ इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इन तस्वीरों में गोविंदा काले रंग की शेरवानी में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।  जबकि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने सफेद रंग की पोशाक पहनी है।  जिस पर उन्होंने काले रंग का स्टोल कैरी किया हुआ है। इन तस्वीरों में गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है। जबकि बेटे यशवर्धन काले और सुनहरे रंग के कुर्ते में हैं। परिवार के साथ खींची गई इन तस्वीरों में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता आहूजा के साथ ही बच्चे भी बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
 
सोशल मीडिया: गोविंदा ने परिवार के साथ शेयर की खास दिवाली तस्वीर, यूजर ने लिखा- कृष्णा व करिश्मा वाले नाटक से दूर रहो

 

 

9 of 10
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। हाल ही में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने एक इंटरव्यू में हुई एक मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद कपूर पर क्रश हुआ करता था इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उस दोस्त से उनकी दोस्ती कॉलेज के समय से हैं। अब मीरा ने अपनी शादी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर किए हैं। गौरतबल है कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने साल 2015 में गुरुग्राम में अरेंज मैरिज की थी।  इंटरव्यू में मीरा ने बताया कि, "मेरी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद पर क्रश था। ऐसे में जब मैंने उसे बताया कि मेरी शादी शाहिद से होने वाली है, तो यह सुनते ही वह हैरान रह गई और उसके मुंह से निकला कहा 'ओह माय गॉड'।
 
खुलासा: मीरा राजपूत की बेस्ट फ्रेंड के क्रश थे शाहिद कपूर, शादी की बात सुन दी थी यह प्रतिक्रिया

 
विज्ञापन

10 of 10
उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 15 लगातार चर्चा में है। ये शो अपने पांचवें हफ्ते में है ऐसे में घर में कई कंटेस्टेंट के रिश्ते लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के घर में होने की वजह से शो को पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर में कई कंटेस्टेंट एक-दूसरे के साथ हिंसक होते नजर आए, लेकिन इसके बावजूद जब मेकर्स ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटता हुआ नजर आया। बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। न सिर्फ घरवालों ने झगड़े के दौरान एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा अक्सर देखने को मिला। आज हम अपने इस आर्टिकल में बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में अलग-अलग नामों से बुलाया गया।
 
Bigg Boss 15: किसी को नागिन तो किसी को कहा आतंकवादी, सलमान खान के शो में इन कंटेस्टेंट से हुई बदतमीजी




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें