फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#BoycottRadhikaApte: राधिका आप्टे की बोल्ड तस्वीर हुई वायरल, भड़के यूजर्स कर रहे बायकॉट करने की मांग

Fri, 13 Aug 2021 02:41 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : social media
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। पैडमैन, अंधाधुन, बदलापुर, सेक्रेड गेम्स, घुल जैसी वेब सीरीजों और फिल्मों में उनको खूब वाहवाही मिली। वहीं अब ट्विटर पर बायकॉट राधिका आप्टे काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी कुुछ न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही बायकॉट राधिका आप्टे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। उनकी ये तस्वीरें फिल्म पार्च्ड की हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे आदिल हुसैन और तनिष्ठा चटर्जी के साथ कई लव मेकिंग सीन्स कर रही हैं। ट्विटर पर इन तस्वीरों को लेकर राधिका आप्टे को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग उनसे खफा दिखाई दे रहे हैं। राधिका को सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : Social Media
इससे पहले भी कई बार राधिका आप्टे फिल्मों में दिए गए अपने न्यूड सीन्स को लेकर चर्चा में रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लीना यादव के डायरेक्शन में बनी फिल्म पार्च्ड में आदिल हुसैन के साथ एक न्यूड सीन दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : social media
फिल्म पार्च्ड के इस न्यूड सीन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद ट्विटर पर बॉयकॉट राधिका आप्टे तेजी से ट्रेंड करने लगा। प्रतिक्रिया देते हुए कई लोग ये कह रहे हैं कि राधिका का ये लव मेकिंग सीन हमारी संस्कृति और धर्म के खिलाफ है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

4 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : Social media
कई लोगों का ये कहना है कि जब देश में कुछ गड़बड़ होता है, तो सेलिब्रिटीज सबसे पहले आकर उस पर बोलते हैं। वहीं बात घूम कर जब उन पर आती है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं। वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड अक्सर हमारे धर्म और संस्कृति को टारगेट करते हुए फिल्म बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : Social media
आपको बता दें कि इससे पहले भी राधिका ने अपने एक बयान में कहा था - "फिल्म पार्च्ड में न्यूड सीन्स को देना काफी मुश्किल भरा काम था। अपनी बॉडी इमेज को लेकर मैं काफी परेशान थी। स्क्रीन पर न्यूड सीन को देना मेरे लिए काफी डरावना अनुभव था।" वहीं अब इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से राधिका आप्टे को तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें