बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। यह आलीशान घर रुस्तमजी पैरामाउंट सोसायटी में है। इस सोसायटी में कई सेलिब्रिटी का घर है। बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी का यह आलीशान घर 22वें फ्लोर पर है, जहां से समुद्र के नजारे दिखते हैं।
रानी मुखर्जी रुस्तमजी पैरामाउंट में घर खरीदने वाली 5वीं सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनसे पहले यहां दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने भी घर खरीदा है। आपको बता दें कि रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में उनके दमदार अभिनय की वजह से जाना जाता है। हाल ही में वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हुई हैं। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने एक साथ रहने के लिए इसी सोसायटी में 3838 वर्ग फुट 4 + 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 28-30 करोड़ रुपये है।