भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेता आर माधवन भारत के उन कुछ गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने जिस भाषा में काम किया, उसी भाषा के दर्शकों में अपनी छाप छोड़ी। वैसे तो आर माधवन को हिंदी और तमिल भाषा में विशेष रूप से काम करने के लिए जाना जाता है। लेकिन, जब उन्हें कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला तो भी वह पीछे नहीं हटे। और वहां भी उन्होंने वैसा ही जलवा बिखेरा। चार फिल्मफेयर अवॉर्ड और तमिलनाडु राज्य का फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुके माधवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म रॉकेट्री पर काम कर रहे हैं, जो मशहूर इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक है। इस फिल्म के वह निर्देशक भी हैं।
आज मना रहे जन्मदिन
1 जून 1970 को झारखंड के जमशेदपुर में उनका जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम रंगनाथन माधवन है जिसमें 'रंगनाथन' उनके पिता का नाम है। माधवन ने मुंबई के के सी कॉलेज से पब्लिक स्पीकिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बतौर सिक्षक काम करने लगे। फिल्मों में आने से पहले माधवन ने कई टीवी सीरीयल्स में काम किया। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में किए किरदार के बारे में बताते हैं।