फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छा: सोनू सूद को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं हुमा कुरैशी, बोलीं- उन्हें चुनाव में खड़ा होना चाहिए

Tue, 01 Jun 2021 10:20 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हुमा कुरैशी और सोनू सूद - फोटो : Instagram
एक्टर सोनू सूद की लोकप्रियता आज हर तरफ है। वो जिस तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं, लोग उन्हें धरती का मसीहा मानने लगे हैं। कई बार सोशल मीडिया पर फैंस उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल कर चुके हैं। जिसके जवाब में सोनू सूद ने राजनीति में आने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक बार मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि सोनू सूद या सलमान खान को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। राखी की इस बात पर कई लोगों ने सहमति जताई थी और अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी सोनू सूद को पीएम बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है।

सोनू सूद को बनाना चाहती हैं प्रधानमंत्री
हाल ही में एक इंटरव्यू में हुमा कुरैशी ने ये बात कही है। जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसा कौन सा अभिनेता है, जो अच्छा राजनेता हो सकता है। तो एक्ट्रेस ने बिना सोचे सोनू सूद का नाम ले लिया।
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी
एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड में हुमा कुरैशी ने हिस्सा लिया। उनसे इस दौरान कई सवाल किए गए। जब उनसे अच्छा राजनेता का सवाल किया गया तो उन्होंने तपाक से अभिनेता सोनू सूद का नाम ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी और सोनू सूद - फोटो : Instagram
हुमा कुरैशी ने कहा, 'अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि सोनू को चुनाव के लिए खड़ा होना चाहिए। मैं उसको वोट दूंगी, मैं चाहती हूं कि वह हमारे प्रधानमंत्री बनें और ये बहुत ही अच्छा होगा।'

4 of 5
महारानी - फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' हाल ही में सोनी लिव पर रिलीज हुई है। सीरीज में उनके अभिनय की काफी सराहना हो रही है। इसमें एक्ट्रेस ने रानी भारती का रोल प्ले किया है, जो एक अनपढ़ गृहिणी से मुख्यमंत्री बनने तक सफर तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद की बात करें तो वो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर मैगजीन स्टार डस्ट के कवर पेज पर छपी थी, जिसे शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा था कि एक समय था जब मैंने ऑडिशन के लिए अपनी फोटो भेजी थी और स्टार डस्ट ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। आज उन्होंने उन्हें कवर पेज पर जगह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें