पाणि कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा, मुझे यहां अपनी जगह बनाने में काफी समय लगा है। मैं अपनी तरह की चुनौतियों का सामना कर रही हूं, लेकिन मैं कभी भी पूरी आउट साइडर या इन साइडर वाली बातों पर यकीन नहीं करती हूं। मुझे लगता है कि अगर आप प्रतिभाशाली हैं तो आपका काम खुद बोलेगा। बेशक, बाहरी लोगों को ध्यान आकर्षित करने और यह समझने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है कि कि इंडस्ट्री में कैसे काम किया जाता है। आप जिस तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं, उसे पाना और निर्माताओं में वह विश्वास पैदा करना भी चुनौतीपूर्ण है। मैंने अभी शुरुआत ही की है।'