फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बनाकर हिंदी फिल्म निर्माताओं की अग्रणी पंक्ति में शुमार हुए निर्माता विनोद भानुशाली की अगली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ इस शुक्रवार 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की पहली कॉपी पूरी हो चुकी है और अब पूरे देश में इसकी रिलीज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विनोद ने अपना जन्मदिन बीती रात यहां फिल्म के कलाकारों और इसकी तकनीकी टीम के साथ मनाया। कार्यक्रम में शामिल हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को इस मौके पर उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर भी खूब बधाइयां मिलीं।