priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने किताब में एक बीती घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि एक निर्देशक ने उन्हें स्क्रीन पर अंडर गार्मेंट दिखाने के लिए दबाव दिया था। वे एक बड़े गाने की शूटिंग करने वाली थीं जो एक सिडक्टिव सॉन्ग था। इसके सीन में उन्हें एक एक करके अपने कपड़े उतारने थे। ये एक बड़ा गाना होने की वजह से प्रियंका ने निर्देशक से एक्सट्रा बॉडी लेयर पहनने के लिए पूछा था, जिससे उनकी असली त्वचा न दिखे।