देशभर में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। यहां तो सितारे अभी से ही सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मुंबई स्थित अपने निवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों के अलावा अंबानी परिवार के करीबी मित्र और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।