फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार एंट्री, जानें कलेक्शन

Sat, 07 Mar 2020 08:41 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baaghi 3 - फोटो : twitter
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 'बागी 3' (Baaghi 3) के साथ धमाकेदार एंट्री मारी है। ये फिल्म 'बागी' सीरीज की तीसरी कड़ी है। जिसमें दर्शकों को पहली दो सीरीज की ही तरह जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि यह दर्शकों को सिनेमाघर खींचने में कामयाब हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म समीक्षकों के मुताबिक पहले दिन टाइगर की 'बागी 3' ने करीब 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 'बागी' की दूसरी सीरीज ने पहले दिन 25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से ये फिल्म 'बागी 2' के मुकाबले ओपनिंग डे में कलेक्शन जुटाने में थोड़ी पीछे रही। इस फिल्म के स्क्रीन काउंट की बात करें तो भारत में 4400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि वर्ल्ड वाइल्ड कुल 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।
विज्ञापन

3 of 5
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'बागी 3' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह वीकेंड के अलावा त्योहार भी है। 10 मार्च को होली है इस वजह से ज्यादातर लोगों का अवकाश होगा जिसका सीधा फायदा टाइगर की फिल्म को मिल सकता है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक रविवार, सोमवार और मंगलवार का कलेक्शन भी शानदार रहने की उम्मीद है। 

4 of 5
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'बागी 3' में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख हैं। रिलीज से पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे थे। 'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ है। इससे पहले टाइगर की साल अक्टूबर, 2019 में एक्शन फिल्म 'वॉर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टाइगर के अलावा ऋतिक रोशन थे। इस एक्शन फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की थी। अब देखना होगा कि टाइगर का ये एक्शन दर्शकों को कितना रास आता है। 

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद पॉपुलैरिटी भुनाने में नाकामयाब रहे ये पांच कंटेस्टेंट, हो गए गुमनाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें