फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने बांधे रणबीर और बॉबी की तारीफों के पुल, नकारात्मक किरदार को लेकर साझा किया अनुभव

Mon, 11 Dec 2023 10:17 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपना रिव्यू दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल के किरदारों की भी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम चोपड़ा, बॉबी देओल, रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' अपनी रिलीज के बाद से ही खूब चर्चा बटोर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल के साथ तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच अब अनुभवी अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपना रिव्यू दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल के किरदारों की भी प्रशंसा की है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम चोपड़ा, बॉबी देओल - फोटो : social media
एक साक्षात्कार के दौरान, प्रेम चोपड़ा ने बॉबी देओल के नेगेटिव रोल को लेकर कहा कि उनके समय में नकारात्मक किरदारों को सही नहीं समझा जाता था। अभिनेता ने कहा, 'हमारे समय में फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाने पर बुरे लोग होने का ठप्पा लगा दिया जाता था। पहले की फिल्मों में मैंने और अमरीश पुरी, प्राण साहब ने अधिकतर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। हम लोगों के नेगेटिव किरदार निभाने से लोगों के मन में वहीं छवि बन गई। लोगों को हमेशा यही लगता था कि हम कुछ गड़बड़ करने वाले हैं'

यह भी पढ़ें: Michael Douglas: 'तंजावुर वाकई खूबसूरत है..', माइकल डगलस की तस्वीर पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

3 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, 'फिल्मों की कहानी नकारात्मक किरदार से ही दिलचस्प बनती है। पहले भी और आज भी नकारात्मक किरदार फिल्मों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आप नकारात्मक किरदार को लेकर कोई अच्छा कारण बताते हैं, तो वे इसकी सराहना करते हैं। हमारे समय में लोग नकारात्मक किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते थे।' अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफार्मों का जिक्र करते हुए कहा, 'दर्शकों को इन चीजों ने अधिक साक्षर बना दिया है।'

4 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत मेहनती अभिनेता हैं। उन्होंने कहा, 'रणबीर कला में माहिर हैं। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह’ में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। एनिमल में भी उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने बहुत अच्छा काम किया है और शानदार भूमिका निभाई है।' अभिनेता ने आगे बॉबी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'एनिमल में बॉबी का किरदार विशेष था और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। मुझे उनका किरदार बहुत प्रभावशाली लगा हैं।'

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: नाती अगस्त्य के डेब्यू के बाद किस बात के लिए निराश हैं बिग बी? पोस्ट साझा कर किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और रश्मिका की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का घरेलू कलेक्शन 398.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर एनिमल ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें