अमिताभ बच्चन न केवल अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को अपने विचारों और काम के बारे में जानकारी देते हैं, बल्कि नियमित रूप से तस्वीरें भी साझा करते हैं। अभिनेता अक्सर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में साझा किए नए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने कहा कि वे निराश हैं। उन्होंने कहा कि 'केबीसी' ने हाल ही में उनका सारा समय ले लिया है। इसके अलावा भी कई कारणों से वे निराश हैं।