बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश राज आज कल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि उनके नाम की चर्चा की वजह कोई विवादित बयान नही है बल्कि अपनी ही पत्नी संग रचाई दूसरी शादी है। हाल ही में प्रकाश राज ने 56 वर्ष की उम्र में अपनी पत्नी पोनी वर्मा संग दोबारा शादी कर ली। एक तरह जहां उनके इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया तो वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।
प्रकाश राज की शादी पर वायरल हुए मीम्स
प्रकाश राज ने इसके साथ ही बता दिया कि वो उम्र में भले ही 50 का पड़ाव पार कर गए हों लेकिन वो अभी भी बेहद रोमांटिक हैं और अपनी पत्नी से बेशुमार मोहब्बत करते हैं। प्रकाश राज ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है जो इस वक्त जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। हालांकि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई है। दरअसल इस उम्र में दोबारा शादी करने पर कुंवारों के दिल का क्या हाल है इसे लेकर कई मजेदार मीम सामने आए हैं।