फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभुदेवा ने करीना कपूर से लिया 6 साल पुरानी इस बात का बदला, सलमान खान की फिल्म से किया बाहर

Thu, 28 Feb 2019 10:20 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
सितारे कभी भी किसी के भी बदल सकते हैं और सिनेमा इंडस्ट्री में तो यह हर शुक्रवार होता है। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद कुल मिलाकर सिर्फ 'गुड न्यूज' फिल्म कर रहीं करीना कपूर खान को सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से बाहर कर दिया गया है। इसकी वजह भी खास है।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor
दरअसल, दबंग-3 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी मिलते ही प्रभु देवा ने अपना एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। 'दबंग-2' में करीना कपूर के डांस नंबर फेविकॉल को काफी पसंद किया गया था। इस बार भी दबंग मेकर्स ने करीना को लेकर खास गाना बनाने की तैयारी की थी लेकिन अब प्रभुदेवा के आते ही करीना के आइटम सॉन्ग पर कैंची चल गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Prabhu deva
कहने को तो 'दबंग 3' के प्रोड्यूसर अरबाज खान हैं, लेकिन सलमान खान ने 'दबंग 3' इसी शर्त पर शुरू करने को ग्रीन सिगनल दिया है कि अरबाज फिल्म की कास्टिंग के फैसलों से बिल्कुल दूर रहेंगे। सलमान ने 'दबंग 3' पूरी तरह से प्रभु देवा के हाथों में सौंप दी है। 

4 of 5
salman khan
प्रभु देवा और करीना कपूर का बरसों से छत्तीस का आंकड़ा रहा है और यहां तक कि जब प्रभुदेवा की फिल्म 'राउडी राठौर' में करीना ने एक आइटम सॉन्ग किया था तो इसे खुद निर्देशित करने की बजाय इसकी कोरियोग्राफी उन्होंने बॉस्को सीजर से करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prabhudeva
दोनों के बीच कड़वाहट 6 साल पहले तब शुरू हुई थी जब प्रभु देवा ने सलमान को लेकर एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया था । इसके लिए करीना कपूर को अप्रोच किया था, तब करीना ने इस फिल्म को लेकर प्रभु देवा को काफी इंतजार कराया था और प्रभु देवा अपने साथ हुए व्यवहार को आसानी से भूलते नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें