फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan khan Drug case: बेटे आर्यन से मिलने गए शाहरुख खान को भीड़ ने घेरा, पूजा भट्ट समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने कही ये बात

Thu, 21 Oct 2021 06:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आर्यन आर्थर रोड जेल में बंद हैं। बुधवार यानी 20 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका को मुंबई के सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके बाद आर्यन खान ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन सबके बीच गुरुवार यानी 21 अक्तूबर को शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे। यहां पर शाहरुख खान को देकर मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया, जिस पर अब बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है।

पूजा भट्ट ने की ये बात
दरअसल, पूजा भट्ट ने ट्विटर पर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आर्थर रोड जेल के बाहर मीडियाकर्मियों ने अभिनेता को घेर रखा है। इस वीडियो के साथ पूजा ने लिखा, ‘प्रेस के लोगों मुझे पता है कि, समय बहुत कठिन चल रहा है। आप सभी लोगों पर आपके मालिकों का बहुत ज्यादा दबाव है। बाइट के लिए आप अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। लेकिन आप इस प्रकार के व्यवहार से अपने बच्चों को किस प्रकार समझाएंगे। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’
 
विज्ञापन

2 of 5
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood
सोनू सूद ने किया ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और आर्यन खान का नाम लिखे बिना उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में मीडियाकर्मियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोनू सूद ने अपने ट्वीट ने लिखा है, ‘किसी भी भगवान के पीछे कैमरा लेकर दौड़ने से पहले याद रखना, ईश्वर का कैमरा आप पर फोकस लगाए बैठा है। क्योंकि हर खबर... खबर नहीं होती।’ इसके साथ सोनू सूद ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media
स्वरा भास्कर ने शाहरुख के लिए मांगी दुआ
स्वरा भास्कर ने शाहरुख के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘शाहरुख खान शालीनता और सभ्य आचरण का एक उदाहरण है। मेरे लिए वह भारत के सर्वोत्तम गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए प्रेरणा हैं। मेरी तरफ से उन्हें और गौरी को प्यार, ताकत और सारी दुआएं।’
 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के घर पहुंची एनसीबी
गुरुवार को शाहरुख खान के घर मन्नत पर एनसीबी के आधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने शाहरुख खान के घर की तलाशी ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो उसे एनसीबी को सौंप दें। शाहरुख के घर एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
उनके मुताबिक, जांच से जुड़ा हुआ कुछ पेपर वर्क रह गया था, जिसे वह पूरा कर रहे हैं। एनसीबी के अधिकारी ने इस मामले पर कहा कि, जांच चल रही है। जब एनसीबी के अधिकारी कहीं पर पूछताछ करने के लिए जाते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि, वह व्यक्ति दोषी है। प्रोसिजर से जुड़ी कई चीजों का पालन करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें