फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंचू कपूर: फिल्मों के रईस और सख्त पिता के रूप में मशहूर अभिनेता, असल जिंदगी में भी थे अमीर

Tue, 18 May 2021 03:58 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पिंचू कपूर - फोटो : Social media

अगर हम आज की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो कहानी में मुख्यता दो किरदार ही केंद्र में नजर आते हैं और पूरी फिल्म उन्हीं के इर्द-गिर्द चक्कर खाती दिखाई पड़ती है। बाकी सारे कैरेक्टर अधिकांशतः रूप से साइड कैरेक्टर मालूम पड़ते हैं। लेकिन हम फिल्मों की किताब के थोड़े पन्ने उलटें और आज से कुछ साल पीछे नजर दौड़ाएं तो कई ऐसी कहानियां मिलेंगी जहां लीड कैरेक्टर अलावा अन्य किरदार भी महत्पूर्ण हुआ करते थे। अगर एक्शन फिल्म है तो गब्बर सिंह और मोगैंबो जैसे तगड़े विलेन पारिवारिक फिल्म है तो पिता के रूप में विलेन। इस तरह के किरदार हमें देखने को मिलते थे जो वाकई लोगों का ध्यान आकर्षित करते थे और एक खास भूमिका में उनकी छवि तय हो जाती थी। इन्हीं में एक से थे पिंचू कपूर। 70 से 90 के दशक में उन्हें पिता का रोल खूब निभाते हुए देखा गया। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों अभिनेत्री के अमीर और सख्त पिता का किरदार निभाया।

विज्ञापन

2 of 7
पिंचू कपूर - फोटो : Social media
पिंचू कपूर का जन्म ब्रटिश भारत में साल 1929 में हुआ था। उनका जन्मस्थान पाकिस्तान के पंजाब, रावलपिंडी था। 70 से 80 के दशक में उनका करियर पीक पर था। 1969 से लेकर 1989 तक उन्होंने कई फिल्में कीं। उस जमाने के हिसाब से हिंदी फिल्मों में हीरो-हीरोइन के अलावा कई किरदार महत्वपूर्ण होते थे। 70 से 90 तक के दशक में फिल्मों में पिता का रोल भी अहम हुआ करता था। अक्सर ये पिता हीरो-हीरोइन के प्यार में दखल डालते थे। ऐसे ही रील लाइफ पिता थे पिंचू कपूर। अभिनेता पिंचू कपूर उस दौर की कई फिल्मों में अभिनेत्री के पिता बने। पिंचू अक्सर अमीर शख्स के किरदार में ही नजर आए।
विज्ञापन

3 of 7
'कर्म' की स्टारकास्ट के साथ पिंचू कपूर - फोटो : Social media

असल जिंदगी में भी सपंन्न थे पिंचू

रील लाइफ में अमीर आदमी का रोल निभाने वाले पिंचू रियल जिंदगी में भी काफी अमीर थे। उनके परिवार में धन-दौलत की कमी नहीं थी। उन दिनों जब थिएटर से जुड़े लोगों के पास टू-व्हीलर वाहन भी नहीं होते थे, तब वे जयपुर की सड़कों पर फोर्ड कार में घूमते थे। जयपुर में खासा कोठी के पास उनकी अच्छी खासी संपत्ति थी। उस समय वो शौकिया तौर पर अभिनय की लाइन से जुड़े थे। उन्होंने आकाशवाणी में प्रोडक्शन असिस्टेंट की नौकरी भी की थी।

4 of 7
'दुनिया मेरी जेब में' में शिश कपूर के साथ पिंचू कपूर - फोटो : Social media

राज कपूर से थे पारिवारिक रिश्ते

पिंचू कपूर के राज कपूर से पारिवारिक रिश्ते थे। बताया जाता है कि एक बार जब शशि कपूर जयपुर गए तो वो पिंचू को अपने साथ मुंबई ले आए थे। जयपुर में रहते हुए भी उन्होंने अभिनय में काफी कुछ सीख लिया था। फिल्म 'अनमोल घड़ी' उनकी पहली पिक्चर थी।

विज्ञापन

5 of 7
एक पुरानी तस्वीर में पिंचू - फोटो : Social media

मुंबई में होटलों में रहते थे पिंचू

शशि कपूर के साथ मुंबई आने के बाद पिंचू ने घर नहीं लिया। वो होटल में ही रहा करते थे। अपने करियर में पिंचू ने एक से बढ़कर एक फिल्में की। इनमें 'कर्ज', 'अवतार', 'रोटी', 'हेराफेरी', 'खुद्दार', 'खानदान', 'ईमान', 'धर्म' और 'डॉन' शामिल हैं। फिल्म 'डॉन' में उन्होंने इंटरपोल अधिकारी आर. के. मलिक का किरदार निभाया था। फिल्म का ये किरदार काफी हिट हुआ था।

विज्ञापन

6 of 7
पिंचू कपूर - फोटो : Social media

बॉबी में बने मिस्टर शर्मा

ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'बॉबी' तो आपको याद ही होगी। इसमें ऋषि कपूर डिंपल कपाड़िया से प्रेम करते हैं, लेकिन ऋषि के रील लाइफ पिता यानी प्राण उनकी शादी अमीर मिस्टर शर्मा की मंदबुद्धि बेटी से शादी कराना चाहते हैं। ये मंदबुद्धि लड़की कोई और नहीं फरीदा जलाल थीं। और मिस्टर शर्मा के किरदार में नजर आए थे पिंचू कपूर। इस मूवी में सभी के रोल अच्छे थे। वहीं, पिंचू कपूर के अभिनय को भी खूब सराहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'डॉन' में पिंचू कपूर - फोटो : Social media

आखिरी फिल्म डॉन

'डॉन' फिल्म की शूटिंग के बाद पिंचू का 60 साल की उम्र में निधन हो गया था। 28 अप्रैल 1989 को वो दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद भी उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं। पिंचू कपूर के चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें