भोजपुरी छठ गीत-सोनू निगम और पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह कि एक्टिंग ही दर्शकों के दिलों पर राज नहीं करती बल्कि उनकी आवाज के भी लोग दीवाने हैं। यहां तक की वह अन्य भाषाओं के भी गाने गा रहे हैं। हाल में ही मशहूर एक्टर इमरान हाश्मी पर फिल्माए गए गाने 'लुट गए' को पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाकर लोगों को चौंका दिया था। आज वह देशभर में मशहूर गायकों में से एक हैं। ऐसे में बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ की तैयारियां शरू हो गई हैं। इस मौके पर पवन सिंह छठ का गाना लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पवन सिंह के साथ मशहूर गायक सोनू निगम नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में पवन सिंह और सोनू निगम ट्रेडिशनल कपड़ो में नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में उनके साथ बॉलीवुड यशी फिल्म्स के एमडी अभय सिन्हा, निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर निशांत जम्मूवाला, पंकज तिवारी, डायरेक्टर रवि पंडित भी दिखाई दे रहे हैं, जो कि पवन सिंह के साथ 'पुदीना ए हसीना' जैसे गानों में काम कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर पवन के साथ सोनू निगम की तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों छठ पर एक साथ गाना गाते हुए नजर आएंगे। इस वीडियो को खुद पवन सिंह ने शेयर किया है। जिसमें वह गाना गाते दिख रहे हैं। जिसके बोल 'पहिन ला पियरिया, बांध लगा पगरिया' है। लेकिन एक बात तो साफ है कि इस वीडियो में पवन सिंह के साथ सोनू निगम भी नजर आने वाले हैं। अब लोगों को दोनों की जोड़ी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।