फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars 2023: साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती, ये 10 कलाकार आजमाएंगे हिंदी पट्टी में किस्मत

Sat, 04 Feb 2023 04:06 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा की जंग को शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने नया रंग दे दिया है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की ओर अग्रसर इस फिल्म ने हिंदी में ब्लॉकबस्टर कामयाबी हासिल करने वाली साउथ की फिल्मों ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ की चमक भी फीकी कर दी है। आइए जानते हैं इस साल रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों के उन 10 सितारों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं:
विज्ञापन

2 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सामंथा रुथ प्रभु
तेलुगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने साल 2010 में गौतम मेनन की रोमांटिक तेलुगू फिल्म 'ये माया चेसाव' से अपने अपने करियर की शुरुआत की। सामंथा की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 'पुष्पा -द राइज' के आइटम सांग 'ऊं अंटवा मावा' से खूब बनी। अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में भी उनके काम की खूब तारीफ हुई। सामंथा रुथ प्रभु इस साल कालिदास के नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम्' पर आधारित फिल्म 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी। गुना शेखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा राजकुमार भरत के रूप में दिखाई देंगी।
विज्ञापन

3 of 11
उपेंद्र रॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उपेंद्र रॉय
कन्नड़ सिनेमा के स्टार उपेंद्र राय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कब्जा' भी अखिल भारतीय स्तर पर इसी साल रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार दिवंगत पुनीत राजकुमार के जन्मदिन पर 17 मार्च 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उपेंद्र राय के अलावा किच्छा सुदीप, श्रिया सरन, श्रीनिवास, जगपति बाबू और दानिश अख्तर सैफी की मुख्य भूमिकाएं हैं। आर चंदू के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक अंडरवर्ल्ड डॉन के जीवन के इर्द गिर्द घूमती है।

4 of 11
नानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नानी 
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी की तेलुगू फिल्म 'दसरा' को साउथ की कई भाषाओं के साथ हिंदी में भी डब होकर 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी के अलावा कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, समुथिरकानी, साई कुमार और जरीना वहाब की मुख्य भूमिकाएं हैं। नानी मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा के स्टार हैं। तेलुगू के अलावा वह कई तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। नानी ने साल 2008 में कॉमेडी फिल्म 'अष्टा चम्मा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साउथ की कई हिट फिल्मों में काम कर चुके नानी के करियर की 'जर्सी' सबसे चर्चित फिल्म रही है। इसी नाम से हिंदी में फिल्म का रिमेक बन चुका है,जिसमे शाहिद कपूर लीड रोल में थे। 
विज्ञापन

5 of 11
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महेश बाबू 
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘एसएस एमबी 28‘’ भी इसी साल 28 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म का अस्थायी नाम है। साउथ में फिल्म के नाम उनके हीरो के नामों के एब्रिविएशन के साथ उनकी फिल्मों की संख्या जोड़कर लिखने का चलन रहा है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की जब घोषणा हुई तब से यह फिल्म सुर्खियों में हैं। फिल्म में महेश बाबू के अलावा पूजा हेगड़े और श्रीलीला की मुख्य भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन

6 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने भले ही अपने करियर की हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की है, लेकिन उन्हें सही मायने में सफलता साउथ की फिल्मों से मिली ही मिली है। बाहुबली फ्रेंचाइजी के साथ तमन्ना भाटिया अखिल भारतीय स्टार बन गई। साउथ से अलग जब भी तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई, उन्हें निराशा ही मिली है, चाहे वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला' हो या फिर पिछले साल रिलीज फिल्म 'बबली बाउंसर'। बहरहाल, अब चिरंजीवी के साथ उनकी फिल्म तेलुगू फिल्म 'भोला शंकर'  29 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने वाली है। मेहर रमेश के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल फिल्म 'वेदलम' की रीमेक है।
विज्ञापन

7 of 11
आसिफ अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आसिफ अली
आसिफ अली मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और निर्माता हैं। उन्होंने बतौर अभिनेता साल 2009 में मलयालम फिल्म, 'रितु' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'कोहिनूर' से निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की। 'ओझिमुरी' 'रोर्शा', 'कूमन', 'कोथु' जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके आसिफ अली की 'कासरगोल्ड' अखिल भारतीय स्तर पर 27 मई 2023 को रिलीज होने जा रही है। मृदुल नायर के निर्देशन में बनी इस आसिफ अली के अलावा शाइन टॉम चाको, सनी वेन और दीपक परमबोल की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म पाकिस्तान में सोने की तस्करी की खतरनाक दुनिया पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

8 of 11
प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रभास
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार  बाहुबली प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को रिलीज होने जा रही है। 'तानाजी' के निर्देशक ओम राउत के निर्देशन बनी फिल्म 'आदिपुरुष' पहले 12 जनवरी  को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के टीजर लांच के बाद फिल्म को लेकर जो विवाद शुरू हुआ उसे देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। प्रभास की एक और फिल्म 'सालार' भी इसी साल 28 सितंबर को रिलीज होगी। 'केजीएफ' सीरीज की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले  डायरेक्टर प्रशांत नील  ने 'सालार' का निर्देशन किया है।

9 of 11
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पृथ्वीराज सुकुमारन
मलयालम फिल्मों के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन साल 2012 में रानी मुखर्जी के साथ पहली बार हिंदी फिल्म 'अय्या' में नजर आए थे। इसके बाद वह अर्जुन कपूर के साथ 'औरंगजेब’ और तापसी पन्नू के साथ 'नाम शबाना' में भी काम कर चुके हैं। इस साल पृथ्वीराज सुकुमारन तेलुगू एक्शन थ्रिलर, 'सालार' के अलावा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मिया छोटे मिया' में भी दिखाई देंगे।
#AskSRK: 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करते नजर आए शाहरुख, बोले- भाई की पिक्चर है, देखना तो लाजमी है

10 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अल्लू अर्जुन
तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पा - द राइज' के जरिए अखिल भारतीय स्टार बनकर उभरे हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। इसकी सीक्वल 'पुष्पा-द रूल' में भी पुष्पराज की भूमिका में अल्लू अर्जुन, श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना और एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार में फहाद फासिल नजर आएंगे। यह फिल्म 16 दिसंबर 2023 को रिलीज रिलीज होगी।
दुखद:  घर में मृत मिलीं पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर गायिका वाणी जयराम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

11 of 11
अजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजीत कुमार 
साल के शुरुआत में ही अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का कड़ा मुकाबला साउथ इंडस्ट्री के ही स्टार थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' ने देखने को मिला। यह पहला मौका था जब साउथ के दो स्टार के बीच जंग देखने को मिली। अजीत कुमार की एक और फिल्म 'एके 62' इसी साल रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म के रिलीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है। विग्नेश शिवम के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बैंक डकैती पर आधारित है।
Comic Con India: सजने लगा कामिक्स के किरदारों का सबसे बड़ा मेला, मुकाबले में उतरेंगे ये देसी सर्वशक्तिमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें