बचपन में कॉमिक्स पढ़ने का एक अलग ही क्रेज होता है। चाहे वह अमर चित्र कथा हो, राज कॉमिक्स या फिर दूसरे प्रकाशन की कॉमिक बुक हो। समय के साथ चीजे भले ही बदली हो, लेकिन कॉमिक्स बुक का क्रेज अभी भी लोगों में है। लोगों के इसी क्रेज को देखते हुए बेंगलुरु और दिल्ली के बाद मुंबई में कॉमिक कॉन इंडिया का आयोजन 11 और 12 फरवरी को होने जा रहा है। कॉमिक कॉन का इस आयोजन में देसी कॉमिक बुक्स अमर चित्र कथा, राज कॉमिक्स के अलावा दुनिया भर में धूम मचाने वाले डीसी और मार्वल कॉमिक्स की भी जानदार मौजूदगी रहेगी।