कोरोना महामारी के बीच कई सिलेब्रिटीज के निधन की झूठी खबरें उड़ रही हैं। अभी हाल ही में परेश रावल ने एक वायरल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनको श्रद्धांजलि दी गई है। इसका जवाब अभिनेता ने खुद मजाकिया अंदाज में दिया है। इसके बाद उनके फैंस भी इस पोस्ट पर उनके मीम साझा कर मजे ले रहे हैं। परेश रावल ने पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी फ्रेम की हुई तस्वीर लगी है। साथ में लिखा है, आज दिनांक 14/05/2021 को सुबह 7: 00 बजे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा परेश रावल जी की मृत्यु हो गई। साथ में जलते दिए और मोमबत्ती के साथ श्रद्धांजलि दी गई है।