बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के दम पर तो लोगों के दिलों में राज करते ही हैं। लेकिन शाहरुख की एक और बात पर उनके फैंस फिदा रहते हैं और वो है परिवार के लिए उनका प्यार। शाहरुख खान अपने परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और उनका खास ख्याल रखते हैं। खासतौर पर अगर बात उनकी बेटी की होती है तो शाहरुख ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर छोड़ने और लेने जाते हैं। एक बार 'कॉफी विद करण' सीजन पांच में शाहरुख खान पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कुछ बातें कही थी, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए थे। दरअसल, करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ के सीजन 5 में शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट साथ में पहुंचे थे। इस दौरान करण ने आलिया भट्ट से एक सवाल पूछा था कि उनका पहला ब्वॉयफ्रेंड किस उम्र में बना था।