फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mimi Movie Release: चार दिन पहले रिलीज हुई कृति सेनन की 'मिमी', पंकज त्रिपाठी ने वीडियो साझा कर बताई वजह

Mon, 26 Jul 2021 08:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' समय से पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली थी। माना जा रहा है कि ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स ने इसे जल्दी रिलीज करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
मिमी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' समय से पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली थी। 9 जुलाई को इस फ़िल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था। सोमवार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया। इसी दौरान फिल्म को रिलीज करने की घोषणा भी की गई। मजेदार बात यह है कि पिता-बेटी का रोल निभा चुके कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी, इस फिल्म में पति-पत्नी का नाटक करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मिमी हमारे लिए बहुत ही खास फिल्म है। इसलिए हमारी टीम ने सोचा की आज ये फिल्म देखी जाए। फिर हमें ख्याल आया कि आप सब भी तो हमारा परिवार ही हैं। तो आपके बिना ये फिल्म खास कैसे हो सकती है। इसलिए मिमी को समय से पहले रिलीज कर दिया गया है। होता है ना जैसे कोई बच्चा टाइम से दो-चार दिन पहले आ जाए, वैसे ही। तो आप भी जाएं और सपरिवार देखें हम भी देखनें जा रहे हैं। और एक और बात आज हमारी टीम में दो लोगों का जन्मदिन भी है तो यहां डबल सेलिब्रेशन है।  हमारे निर्माता दिनेश विजन और दूसरी मिमी यानी कीर्ति का तो हम जा रहे हैं सेलिब्रेट करने आप भी फिल्म देखें। धन्यवाद। '

विज्ञापन

फिल्म में पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन के अलावा मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में हैं। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म की कहानी एक युवा लड़की की कहानी है, जो एक अमेरिकन कपल के लिए सरोगेसी से मां बनती है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। पंकज त्रिपाठी की अदाकारी को खैर है ही कमाल की लेकिन कृति ने भी मां बनकर कोई कसर नहीं छोड़ी है।


फिल्म में संगीत दिया है ए.आर. रहमान ने, इसके अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं ‘परम सुंदरी’ और ‘रिहाई’, दोनों खूब सुने जा रहे हैं। फिल्म ‘मिमी’ में तारीफ लायक जो काम सबसे ज्यादा किसी ने किया है वह हैं इसके निर्माता दिनेश विजन। हिंदी सिनेमा के अगर बीते 10 साल देखे जाएं तो सबसे ज्यादा प्रयोगात्मक और कामयाब फिल्में दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने ही बनाई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें