द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म देखकर रोने लगीं महिलाएं
विवेक ने बताया कि रविवार शाम उनको कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिलना था, कार्यक्रम तय हो चुका था, लेकिन जब उन्हें यहां कश्मीरी पंडितों के सिनेमा हॉल में आने की खबर मिली तो वह मुंबई से सीधे दिल्ली आए और दर्शकों के बीच पहुंचे। दर्शकों के लिए ही पूरी मेहनत से काम किया। उन्हें कैसे छोड़ दूं। पल्लवी ने भी महिलाओं से बात की। उनका दुख दर्द जाना। कुछ महिलाएं उनसे मिलकर रोने लगीं। बच्चों और युवाओं ने विवेक और पल्लवी के साथ सेल्फी ली और वीडियो भी बनाए। इस दौरान हॉल के बाहर की लॉबी दर्शकों से भरी रही।