खून के रिश्तों में प्यार और भावनात्मक लगाव होता है। मगर, इस दुनिया में खून के भी रिश्तों से बढ़कर अगर कोई रिश्ता है तो वह है, दोस्ती। इसलिए कहा जाता है कि अच्छे दोस्त नसीब वालों को ही मिलते हैं। ऐसे ही नसीब वाले अभिनेता हैं अनिल कपूर, जिन्हें सतीश कौशिक जैसा जिगरी यार मिला। मगर अफसोस कि सतीश कौशिक इस साल अचानक यह दुनिया छोड़ गए, लेकिन अनिल कपूर का ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वह अपने इस दोस्त को याद न करते हों। हाल ही में अनिल कपूर को ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स में सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। इस खास मौके पर उन्हें सतीश कौशिक की याद आ गई और उन्होंने मंच पर दिवंगत अभिनेता का आखिरी संदेश पढ़कर सुनाया, जिसे पढ़ते हुए वह काफी भावुक भी हुए। क्या था उस संदेश में खास आइए जानें...