श्याम बेनेगल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' की मेकिंग के अनुभव साझा करते हुए श्याम बेनेगल ने बताते हैं, 'राजनेताओं पर फिल्म बनाना मुश्किल होता है क्योंकि ऐसे लोगों के बारे ज्यादातर लोगों को पता होता है। जब आप ऐसे विषय पर फिल्म बनाते हैं, तो एक-एक तथ्य का विशेष ध्यान देना पड़ता है। इन तथ्यों को दर्शकों के अलावा उनके परिवार के लोग भी स्वीकार करें, इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है। जब मैंने फिल्म ‘मुजीब’ शेख मुजीबुर रहमान की बेटी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को दिखाई तो पूरी फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहीं किसी दृश्य पर कोई आपत्ति नहीं की।’