फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Valentine: फाइटर से कितनी अलग होगी ऑपरेशन वैलेंटाइन? वरुण तेज ने बताया दोनों फिल्मों के बीच का फर्क

Mon, 19 Feb 2024 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण तेज - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण तेज जल्द ही एरियल-एक्शन फिल्म 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर ने भी अहम भूमिका निभाई है।  यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसे तेलुगु के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज करने की तैयारी है। 
Manoj Bajpayee: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए 'किलर सूप' स्टार, बोले - मुझे खुद पर संदेह होने लगा था
विज्ञापन

2 of 5
वरुण तेज - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में फिल्म पर बात करते हुए वरुण ने बताया कि  उनकी फिल्म कैसे ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' से अलग है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह पुलवामा हमले, बालाकोट एयरस्ट्राइक और भारत-पाक के बीच सीमा पर हुई झड़पों से प्रेरित थी।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण तेज - फोटो : इंस्टाग्राम
एक बातचीत में वरुण ने अपनी फिल्म को लेकर कहा कि 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में केवल बालाकोट की घटना के आसपास की चीजों को दिखाया जाएगा। फिल्म में इसका महिमामंडन नहीं किया जाएगा। यह फिल्म का सिर्फ एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और इसमें ज्यादातर वायु सेना के उन जवानों के निजी जीवन के बारे में दिखाया जाएगा जो उस समय काम कर रहे थे। 

4 of 5
वरुण तेज - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने खुलासा किया, “फिल्म वायु सेना के जवानों के निजी जीवन के बारे में है। यह इस बारे में नहीं है कि एक पायलट कॉकपिट में बैठकर 2000 किलोमीटर की उड़ान भरते समय कैसा महसूस करता है। इस फिल्म में वायु सेना में काम करने वाले लोगों के जीवन को वास्तविक दिखाने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, मानुषी छिल्लर ने भी फिल्म को लेकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि देशभक्ति की भावना से भरपूर फिल्में बनाना एक जिम्मेदार काम होता है। इसके लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती। इस बात को आगे बढ़ाते हुए वरुण ने कहा कि हमने किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में नवदीप, रुहानी शर्मा और मीर सरवर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मिकी जे मेयर ने फिल्म को अपने संगीत से सजाया है।
Don 3: 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, फरहान अख्तर कल करेंगे बड़ा एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें