फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा क्राइम के साथ थ्रिलर का भरपूर डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Mon, 19 Feb 2024 10:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पोचर, इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शक सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाते हैं। दर्शक आज कल घर बैठे ही अपना मनोरंजन करना चाहते हैं, ऐसे में वे ओटीटी का रुख करते हैं। फरवरी के चौथे हफ्ते भी घर बैठे दर्शकों को कुछ खास फिल्मों और वेब सीरीज का मजा मिलने वाला है। इस हफ्ते भी ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगने वाला है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
अवतार द लास्ट एयरबेंडर - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार द लास्ट एयरबेंडर
'अवतार द लास्ट एयरबेंडर' एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जहां मानव सभ्यता में चार राष्ट्र शामिल हैं। सीरीज की कहानी उन लोगों पर केंद्रित है, जो अपने राष्ट्र के अनुरूप तत्व में हेरफेर और नियंत्रण कर सकते हैं। शो में गॉर्डन कॉर्मियर, डलास लियू, किआवेंटियो, लैन ओस्ले, पॉल सन-ह्युंग ली, एलिजाबेथ यू और डैनियल डे किम शामिल हैं। यह 22 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सीरीज में कुल आठ एपिसोड होंगे।
Nora Fatehi: नोरा ने सुनाए ‘रिजेक्शन’ के दौर की बेइज्जती के किस्से, फिर बढ़ता गया फिल्म दर फिल्म हौसला

 
विज्ञापन

3 of 6
अपार्टमेंट 404 - फोटो : सोशल मीडिया
अपार्टमेंट 404
'अपार्टमेंट 404' दुनिया भर में 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस वैरायटी शो में ब्लैकपिंक के सदस्य जेनी, यू जे-सुक, चा ताए-ह्यून, ली जंग-हा, ओह ना-रा और यांग से-चान शामिल हैं। शो में प्रतिभागियों को अपने अपार्टमेंट के रहस्यों का पता लगाना होगा और उसे सामने लाना होगा।
bollywood celebs: इन सेलेब्रिटीज ने अपने बच्चों का चेहरा फैंस से छुपाया नहीं, बल्कि खुशी-खुशी दिखाया

4 of 6
मलाइकोट्टई वालिबन - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइकोट्टई वालिबन
'मलाइकोट्टई वालिबन' एक महान व्यक्ति के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, क्योंकि वह अपने संघर्षों और सफलताओं से अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाता है। फिल्म में मोहनलाल, सोनाली कुलकर्णी, हरीश पेराडी, मनोज मोसेस, कथा नंदी, दानिश सैत और मणिकंदन अचारी हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Bollywood: बॉलीवुड के सबसे महंगे फिल्म सेट, मेकर्स ने इन फिल्मों के लिए बहाया पानी की तरह पैसा
विज्ञापन

5 of 6
पोचर - फोटो : सोशल मीडिया
पोचर
'पोचर' सच्ची घटनाओं पर आधारित है और जंगलों में जानवरों के खिलाफ होने वाले क्रूर अपराधों पर केंद्रित होगी। मुख्य भूमिकाओं में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य अभिनीत यह सीरीज 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट इस सीरीज के कार्यकारी निर्माता हैं।
Bobby Deol: जिस खेल के चलते बॉबी देओल को मिली ‘एनिमल’, उसी के चाहने वालों का बॉबी ने ये कहकर तोड़ दिया दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ - फोटो : सोशल मीडिया
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ
'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' शीना बोरा हत्या मामले पर आधारित है और इसमें इंद्राणी मुखर्जी, उनके बच्चों, अनुभवी पत्रकारों और कानूनी पेशेवरों की कहानी शामिल होगी। यह सीरीज शीना बोरा हत्याकांड मामले में इंद्राणी मुखर्जी की कहानी बताएगी। डॉक्यूमेंट्री 23 फरवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Dhanush: धनुष की 'डी50' फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया अभिनेता का पहला पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें