फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच नुसरत जहां ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो, यूजर्स ने लगा दी सवालों की झड़ी

Sun, 20 Jun 2021 02:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। अब आलम ये है कि नुसरत जहां अगर कोई फोटो भी शेयर करती हैं तो लोग उनसे सवाल-जवाब करने लगते हैं। हाल ही में नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें उन्होंने पिंक कलर की शॉल ओढ़ी हुई है। चेहरे से वो काफी हेल्दी नजर आ रही हैं। नुसरत ने फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दयालुता सब कुछ बदल देती है।' कुछ यूजर्स ने तो नुसरत की इस तस्वीर को काफी पसंद किया लेकिन कुछ ने उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। एक यूजर ने अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा कि वो बेबी बंप क्यों छुपा रही हैं। तो वहीं एक ने लिखा बेबी किसका है? बता दें, नुसरत जहां के गर्भवती होने की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई है। जबकि निखिल जैन का कहना है कि ये बेबी उनका नहीं है।

क्या है मामला
नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून 2019 को तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। पिछले दिनों नुसरत जहां ने शादी को लेकर खुलासा किया कि भारत में उनकी शादी मान्य नहीं है। इसक साथ ही उन्होंने कहा था कि जब शादी मान्य नहीं है तो तलाक कैसा। सिर्फ यही नहीं नुसरत जहां ने शादी की सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दी थीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : Insatagram- @nusratchirps
शादी को लेकर हुए खुलासे के बाद नुसरत जहां के गर्भवती होने की खबरें सुर्खियों में छा गई। इस पर भी निखिल जैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस पर निखिल ने साफ कहा है कि नुसरत छह महीने से उनसे अलग रह रही हैं। नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ रह रही हैं। ऐसे में उन्हें इस आने वाले बच्चे की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : instagram/nusratchirps
निखिल जैन के संग अलगाव की वजह से ही नहीं बल्कि नुसरत एक्टर यश दासगुप्ता संग रिश्ते को लेकर भी चर्चा में छा गई थीं। नुसरत और यश दासगुप्ता 2020 फिल्म एसओएस कोलकाता में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान ही यश और नुसरत के बीच दोस्ती गहरी हुई थी। इन बातों को और हवा तब मिली जब यश और नुसरत की साथ में राजस्थान ट्रिप पर जाने की बात सामने आई। इसी के चलते दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं।

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps
फिलहाल, नुसरत जहां पति निखिल से अलग अपने घर पर रह रही हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी नुसरत जहां ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा था, 'हमें अपने जीवन में एक ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो आपको बिना जज किए आपकी बात ध्यान से सुने।' नुसरत जहां के इस पोस्ट से उनकी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का दर्द साफ तौर पर छलक रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें