बंगाली फिल्मों की मशहूर अदाकारा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद नुसरत जहां मां बन गई हैं। नुसरत को 25 अगस्त की रात कोलकाता के एक Neotia अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सांसद और अभिनेत्री नुसरत ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। इस बच्चे के जन्म के साथ ही इंटरनेट पर विवाद शुरू हो गया है। नुसरत से इसको लेकर अजीब और अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। नुसरत पर एक बार फिर से ट्रोलर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। उनसे ट्रोल्स ने यहां तक पूछ लिया कि वो बताएं कि आखिर इस बच्चे का पिता कौन है। जानिए इस पूरी खबर के बारे में कि क्यों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं नुसरत और क्या है पूरा मामला।