फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nusrat Jahan: निखिल जैन संग विवादित शादी पर नुसरत जहां ने कहा- मेरी शादी के लिए उन्होंने पैसे नहीं दिए, मुझे गलत तरीके से पेश किया

Fri, 12 Nov 2021 05:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां लगातार पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। निखिल जैन के साथ उनकी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार उन पर सवाल उठ रहे थे। अब नुसरत ने निखिल जैन के साथ अपनी पहली शादी पर उठे पूरे विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस नुसरत जहां ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान ये बताया कि इस पूरे मामले में उनकी छवि को सभी लोगों के सामने गलत तरह से पेश करने की कोशिश की गई है।

नुसरत ने कहा मैं ईमानदार हूं

नुसरत ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘मुझे उन्हें कुछ नहीं कहना है, उन्होंने न तो मेरे होटल के बिल भरे हैं और न ही मेरे शादी के खर्चे उठाए हैं। मेरी छवि को गलत तरफ से दर्शाया गया है, इसलिए मैं अब ये सब बातें क्लियर कर रही हूं। मैं पूरी तरह से ईमानदार हूं’। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नुसरत जहां ने कहा किसी को भी अपनी चीजों के लिए दोष देना बहुत ही आसान काम हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा बिलकुल नहीं किया।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां ने शादी को बताया था अमान्य

नुसरत जहां उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने निखिल जैन के साथ अपनी शादी को मान्य नहीं बताया था। दोनों अपनी शादी के विवाद को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे। दोनों के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद नुसरत ने निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य बताते हुए उन पर पैसों का गलत इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। तो वहीं निखिल ने भी नुसरत के व्यवहार पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत की प्रेग्नेंसी को लेकर भी उठे सवाल

ये मुद्दा तब अधिक बढ़ गया जब इनकी शादी के विवाद के बीच नुसरत प्रेग्नेंट हुईं। नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें साझा की थी। नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी पर जवाब देते हुए निखिल ने कहा था कि पिछले साल दिसंबर से नुसरत उनसे अलग अपने-माता पिता के घर रह रही रहीं इसलिए उन्हें ये किसका बच्चा है इसकी जानकारी नहीं है।

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
2 साल पहले हुई थी शादी

19 जून 2019 में निखिल जैन और नुसरत जहां ने बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही नुसरत ने निखिल से अपने सेपरेशन के लिए तलाक का आवेदन देने से मना कर दिया था। नुसरत का कहना है कि तुर्की का कानून भारत में मान्य नहीं है इसलिए उनकी शादी की भी यहां कोई मान्यता नहीं। निखिल ने ये बताया कि  बार-बार शादी रजिस्टर करवाने की बात कहने के बावजूद नुसरत ने उनकी बात नहीं सुनी और आनाकानी करते हुए इसे टालती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram
बेटे के बर्थ सेर्टिफिकेट पर है यशदास गुप्ता का नाम

नुसरत जहां का नाम पिछले काफी समय से बंगाली अभिनेता यशदास गुप्ता के साथ जुड़ रहा था। दोनों के अफेयर की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई थीं। जब नुसरत जहां मां बनने वाली थीं उस दौरान भी उनके साथ अस्पताल में यशदास गुप्ता ही मौजूद थे। इतना ही नहीं बच्चे के बर्थ सेर्टिफिकेट पर भी पिता के कॉलम में यशदास गुप्ता का नाम ही लिखा हुआ था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें