फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न ड्रेस में पहुंचीं संसद तो कभी गैंगरेप के आरोपी के साथ होटल में रुकीं, विवादों का दूसरा नाम हैं नुसरत जहां

Fri, 11 Jun 2021 12:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nusrat jahan - फोटो : instagram
नुसरत जहां अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने 2019 में विदेशी धरती पर निखिल जैन से शादी की थी। अब नुसरत ने इस शादी को अवैध करार दिया है जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं। नुसरत जहां (Nusrat Jahan) का जन्म 8 जनवरी, 1990 को बंगाल में हुआ था। नुसरत ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं। 2011 में नुसरत जहां को उनकी पहली फिल्म बंगाली 'शोत्रु' मिली। नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने एक्ट्रेस से सांसद बनने तक का सफर भी बखूबी तय किया है। बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ने वाली नुसरत जहां ने करीब 3.5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।


फिल्मों से ज्यादा नुसरत जहां विवादों में रहीं...इस खबर में हम आपको बताएंगे नुसरत जहां से जुड़े बड़े विवाद
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
संसद में हुआ था खूब बवाल
अपनी शादी के बाद जब नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और शपथ ली इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया। उनका कहना था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
गैंगरेप के आरोपी से जुड़ा नाम
साल 2012 में नुसरत जहां का नाम एक रेप केस से जुड़ा था। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं। नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था। इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट आई थीं और कादर खान पटना चले गए थे। दोनों का रिश्ता वही खत्म हो गया।
 

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
मां दुर्गा वाले फोटो शूट पर मचा था बवाल
नुसरत जहां ने 'मां दुर्गा' के अवतार में फोटोशूट कराया था। बता दें कि नुसरत जहां ने 20 सितंबर को महालया के मौके पर दुर्गावतार की ये तस्वीरें साझा की थीं। मान्यता है, कि महालया के दिन ही मां दुर्गा कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आती हैं और इसी दिन से दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। जिसके बाद सांसद ने शिकायत दर्ज करवाई थी और सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : Twitter
वेंस्टर्न ड्रेस में पहुंचीं थीं पॉर्लियामेंट 
सांसद बनने के बाद जब पहले दिन नुसरत जहां पार्लियामेंट में पहुंचीं तो उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। इस तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें