फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल बाद सलमान खान की फिल्म पर बड़ा खुलासा, सच जानकर सोनम कपूर को लग सकता है बुरा

Tue, 12 Jun 2018 10:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
prem ratan dhan payo
29 साल पहले सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ 'मैंने प्यार किया' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान को 'प्रेम' नाम इन्हीं की फिल्मों से मिला। सलमान खान सूरज के साथ अब तक 4 फिल्मों में काम कर चुके हैं। बड़जात्या के साथ सलमान की आखिरी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी। इस फिल्म के रिलीज के 3 साल बाद इससे जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
prem ratan dhan payo
बॉलीवुड में सलमान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी काफी फेमस है। इन दोनों ने एक साथ अब तक महज 4 फिल्में की हैं और चारों ब्लॉकबस्टर रहीं। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के अपोजिट सोनम कपूर थीं, लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए सोनम पहली पसंद नहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 4
deepika padukone
सूत्रों की मानें तो सोनम से पहले दीपिका पादुकोण को यह फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन कुछ वजह से दीपिका ने ऑफर ठुकरा दिया था। जब इस बारे में डीएन ने दीपिका पादुकोण से बात की तो उन्होंने कहा -  'फिल्म हमेशा उनकी होती है जो उन्हें करते हैं। उसके बाद यह मैटर नहीं करता कि किसने फिल्म की और किसे पहले ऑफर हुई थी। इसलिए मैं सिर्फ उन्हीं फिल्मों के बारे में बात करती हूं जो मुझे ऑफर हुई हों।' 
विज्ञापन

4 of 4
प्रेम रतन धन पायो
'प्रेम रतन धन पायो' में पहली बार सोनम कपूर ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। दिलचस्प बात यह है कि 'हम आपके हैं कौन' के बाद 'प्रेम रतन धन पायो' में सूरज और सलमान ने 16 साल बाद काम किया था। इस फिल्म ने 400  करोड़ की कमाई की थी। आपको बता दें, सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हो रही है तो वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म 'xxx' के सीक्वेल में नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें