साउथ फिल्मों के जाने माने निर्देशक शंकर शनमुगम के खिलाफ साहित्यिक चोरी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अदालत द्वारा बार बार तारीख देने के बावजूद शंकर हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद यह वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
शंकर शनमुगम
- फोटो : इंस्टाग्राम
मामला 2010 में आई सुपरहिट फिल्म 'एन्थीरन' से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर लेखक अरूर तमिलनंदन ने फिल्म के निर्देशक शंकर पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था इसकी कहानी उनके द्वारा लिखी गए एक अन्य कहानी की कॉपी है।
विज्ञापन
3 of 5
शंकर शनमुगम
- फोटो : इंस्टाग्राम
अरुर ने आरोप लगाया था कि रजनीकांत और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'एन्थीरन' में उनकी 'जिगुबा' नामक एक कहानी की नकल की गई है। अरुर के मुताबिक उन्होंने जिगुबा 1996 में एक मैग्जीन में प्रकाशित करवाई थी। बाद में इसे उपन्यास में भी प्रकाशित किया गया था।
4 of 5
शंकर शनमुगम
- फोटो : इंस्टाग्राम
एन्थीरन की रिलीज के बाद अरुर ने शंकर पर इसे कॉपी करने और कॉपीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। अरुर ने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी इस कहानी से एन्थीरन की टीम ने खूब पैसे कमाए थे।