फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के रोल से पहले ग्लैमरस हीरोइन भी रही हैं निरूपा रॉय, क्या आपने देखी ये तस्वीरें

Fri, 04 Jan 2019 07:55 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nirupa Roy - फोटो : twitter
निरूपा रॉय हिंदी सिनेमाजगत की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें मां की उपाधि मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार ही निभाते दिखीं। मां के किरदार में निरूपा रॉय ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग उन्हें कई साल तक याद रखेंगे। फिल्मों में निरूपा रॉय हमेशा लोगों को रोते या फिर रुलाते ही दिखीं, लेकिन आज हम आपको निरूपा रॉय की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें उनका बोल्ड अंदाज इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। निरूपा रॉय की 4 जनवरी को बर्थ एनिवर्सरी है तो चलिए आपको उनकी अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Nirupa Roy - फोटो : twitter
निरूपा रॉय की जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में निरूपा बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। निरूपा का हेयरस्टाइल से लेकर पूरा लुक काफी इंप्रेसिवऔर अलग नजर आ रहा है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद निरूपा राय ने अपना नाम बदल लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Nirupa Roy - फोटो : twitter
निरूपा रॉय की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में निरूपा रॉय बेहद सुंदर और यंग लग रही हैं। वैसे तो ज्यादातर लोगों ने निरूपा को मां के रोल में देखा है लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था।

4 of 5
निरूपा रॉय - फोटो : File Photo
देवी के किरदार में निरूपा रॉय ने ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उन्हें सचमुच में देवी मानने लगे थे। यही नहीं लोग तो उनके घर जाकर उनके पैर छूते थे और भजन गाते थे। हालांकि असल जिंदगी में निरूपा रॉय काफी ग्लैमरस थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nirupa Roy - फोटो : twitter
निरूपा रॉय की यह तस्वीर देखिए। इस तस्वीर में निरूपा दो अलग लुक में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में ऊपर की तरफ बन बनाया हुआ है तो वहीं दूसरा लुक काफी अलग है। यहां आपको बता दें, निरूपा रॉय को 50 के दशक की धार्मिक फिल्मों की रानी माना जाता था। उन्होंने एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ दर्जनों धार्मिक फिल्में कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें