फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 फ्लॉप होने के ये हैं 5 बड़े कारण, शो जीता लेकिन दिल नहीं जीत पाईं दीपिका कक्कड़

Fri, 04 Jan 2019 07:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ रहीं। दीपिका बिग बॉस की पांचवीं महिला विजेता हैं।  इससे पहले जूही परमार, श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया और शिल्पा शिंदे भी विनर रहीं। पिछले सीजन की बात करें तो ज्यादातर विनर सेलेब्रिटीज ही रहे हैं। शो तो खत्म हो गया लेकिन इसे साल का सबसे कमजोर रियलिटी शो माना जा रहा है। बिग बॉस सीजन 12 की टीआरपी, कंटेस्टेंट और कंटेट तीनों ही दर्शकों पर प्रभाव नहीं छोड़ पाए। 
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
गिरी टीआरपी
ऑनलाइन टीआरपी में बिग बॉस की रैंकिंग 5 से 7 नंबर के बीच रही। वहीं टीआरपी चार्ट में यह कई बार टॉप 20 से बाहर रहा। जबकि इससे पहले के सीजन टॉप 5 में बने रहते थे। दर्शकों की मानें तो ये सीजन काफी बोरिंग रहा। इस बार जो कंटेस्टेंट शो में शामिल हुए थे वो सभी तैयारी से आए थे और गेम खेलने का तरीका सीख चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss - फोटो : voot
कंटेस्टेंट 
कोई भी कंटेस्टेंट दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाया। दीपिका कक्कड़ भले ही विनर बनी हों लेकिन दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हुईं। इतना ही नहीं कई बार शो के स्क्रिप्टेड होने की खबर भी आई। इस वजह से भी दर्शकों की दिलचस्पी शो के लिए कम हो गई। सीजन 12 में सिर्फ दीपक ही ऐसे खिलाड़ी थे जो दिल से खेल रहे थे। बाकी सेलेब्रिटीज ने काफी सेफ खेलने की कोशिश की। 

4 of 6
bigg boss
पिछले कंटेस्टेंट थे प्रभावशाली
इस बार घर में जो भी सेलेब्रिटीज आए उन्होंने अपना ग्रुप बनाया। धीरे-धीरे सभी कॉमनर को बाहर करवा दिया। आखिरकार शो की विजेता भी एक सेलेब्रिटी बनी। पिछले सीजन में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता जैसे सेलेब्रिटीज अपनी इमेज की चिंता किए बिना गेम खेलते रहे। जिसे दर्शकों ने काफी एंज्वॉय किया। हितेन और अर्शी खान के बीच की केमेस्ट्री को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss
कॉन्ट्रोवर्सी की कमी
बिग बॉस के हर सीजन में बड़ी-बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सामने आती थी। इस साल शो में एक भी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हुई जिसे याद रखा जाए । अनूप जलोटा और जसलीन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ। लेकिन जब लोगों को पता चला कि उनका अफेयर नकली है तो लोगों की दिलचस्पी कम होती गई। बाद में ये भी खबर आई कि अनूप जलोटा कुछ समय के लिए ही शो में गए थे और उनका जल्द बाहर निकलना तय था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
टेलीकास्ट टाइमिंग
शो के फ्लॉप होने की एक वजह इसका टेलीकास्ट समय भी रहा। शो की टाइमिंग इस बार प्राइम टाइम में रखी गई थी जब सारे चैनल पर दर्शकों के पसंदीदा कार्यक्रम आते रहते हैं। जाहिर है कि दर्शक पहले से टेलीकास्ट हो रहे शो को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। वहीं सलमान के फैंस भी बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने में कोई मदद नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें