राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' का प्रीमियर अगस्त में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। यह 90 के दशक पर आधारित था। सीरीज में गुलाबगंज शहर में प्यार और मासूमियत को दर्शाते हुए अपराध की दुनिया दिखाई गई थी, जहां रोमांस, हंसी और पागलपन था। इस सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिला। वहीं अब, नेटफ्लिक्स ने आज गुरुवार, 28 दिसंबर को शो के दूसरे सीजन की घोषणा की।