फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया का जन्मदिन और विद्या बालन के खुलासे सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 27 Aug 2019 12:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia and Vidya Balan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नेहा धूपिया 27 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। नेहा और अभिनेता अंगद बेदी ने पिछले साल गुपचुप तरीके शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी शादी से पहले एक साथ कई बार देखे गए थे लेकिन शादी की अचानक आई खबर लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

पहली बार नेहा से मिल सुध-बुध खो बैठे थे अंगद, मुलाकात से लेकर प्रपोजल तक ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
विज्ञापन

2 of 5
Mukesh - फोटो : Social Media
राज कपूर की आवाज कहे जाने वाले मुकेश आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर राज करते हैं । मुकेश ने राजकपूर के लिए 'दोस्त-दोस्त न रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'कहता है जोकर', 'दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई', 'आवारा हूं' और 'मेरा जूता है जापानी' जैसे पॉपुलर गाने गाए हैं। मुकेश भारत ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर रहे हैं । आज उनकी पुण्यतिथि है।

10 भाई-बहनों के बीच बीता था मुकेश का बचपन, अमेरिका में स्टेज पर गाना गाते वक्त हुई मौत
विज्ञापन

3 of 5
Aamir Khan and PM Modi - फोटो : twitter
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान फिल्मों के अलावा सामाजिक काम से जुड़े रहने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास मुहिम का समर्थन किया है। साथ ही अपने फैंस से भी पीएम मोदी की बात को मानने का आग्रह किया है।

आमिर खान ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, फैंस से भी मानने को कही बात

4 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (फाइल फोटो)
पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। खबर है कि पाकिस्तानी लेखक खलील-उर-रहमान कमर ने विंग कंमाडर अभिनंदन वर्धमान पर एक कॉमेडी फिल्म बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का नाम होगा अभिनंदन कम ऑन। एक पाकिस्तानी वेबसाइट के मुताबिक भारत में बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाने का ऐलान किया गया है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की बहादुरी की कहानी इस फिल्म का अहम हिस्सा होगी। इसी तर्ज पर पाकिस्तान में इस विषय पर कॉमेडी फिल्म बनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidhya balan
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विद्या ने साल 2005 में फिल्म परिणीता से सफलता का स्वाद चखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन विद्या का फिल्मी सफर आसान नहीं था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है।

विद्या बालन को अकेले कमरे में ले जाना चाहता था डायरेक्टर, एक्ट्रेस ने ऐसे दिखाई थी समझदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें