फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: इन सितारों ने बीच में ही छोड़ा सलमान खान का शो, नहीं झेल पाए थे ‘टॉर्चर’

Thu, 28 Oct 2021 08:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है। ये शो अपने पहले ही सीजन से सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें टीवी के जाने माने सितारे नजर आते हैं, जो शो में अपने गेम प्लान के अलावा दोस्ती, दुश्मनी और लव एंगल की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बीच में ही शो छोड़ने का फैसला कर फैंस को हैरान कर दिया था। आज इस स्टोरी में आपको उन स्टार्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जो बीच में ही बिग बॉस छोड़कर बाहर आ गए थे।

राहुल वैद्य
राहुल वैद्य बिग बॉस 14 में नजर आए थे। शो में राहुल के खेल को काफी पसंद किया गया था। लेकिन उन्होंने मेकर्स द्वारा नकली फिनाले के एपिसोड में शो को क्विट करने का फैसला किया था। राहुल के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें गेम में दोबारा एंट्री मिल गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
गौहर खान
गौहर खान बिग बॉस के सीजन 7 की विनर हैं। गौहर ने भी शो को बीच में छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने अपने शो छोड़ने की वजह कुशाल टंडन और वीजे एंडी के बीच हुई लड़ाई को बताया था। लेकिन गौहर ने कुछ समय बाद शो में एंट्री कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 6
kushal tandon
कुशाल टंडन
सीजन 7 में कुशाल टंडन के खेल को काफी पसंद किया गया था। इस शो में कुशाल और तनिषा मुखर्जी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। इसी दौरान एक बार तनिषा ने कुशाल को धक्का मार दिया था, जिस पर बिग बॉस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। इसी वजह से गुस्से में कुशाल ने घर की दीवार को फांदने की कोशिश की थी। हालांकि, वह शो का दोबारा हिस्सा बन गए थे।

4 of 6
कविता कौशिक - फोटो : Instagram
कविता कौशिक
सीजन 14 में कविता कौशिश की दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ हुई लड़ाई काफी लाइमलाइट में रही थी। एक टास्क के दौरान कविता और रुबीना दिलैक के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में कविता ने शो छोड़ दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
Vikas Gupta - फोटो : voot
विकास गुप्ता
विकास गुप्ता बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं और वह कई सीजन में नजर आ चुके हैं। सीजन 14 में विकास ने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया था और फिर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। लेकिन विकास में फिर शो में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
नवजोत सिंह सिद्धू
राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सिद्धू सीजन 6 में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक कारण का हवाला देते हुए शो को बीच में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें