किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि दर्शक किस सीरियल को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक लोगों को कितना पसंद आ रहा है, यह उस शो की टीआरपी पर निर्भर करता है। इस वक्त टीआरपी में कौन सा सीरियल टॉप पर है और कौन सा टॉप- 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 42वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते कई हफ्तों से लगातार इस लिस्ट में टॉप कर रहा है। अनुपमा के जीवन में गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया की एंट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। शो के बीते एपिसोड में अनुपमा का पहली बार अनुज के लिए खड़ा होना भी दर्शकों को काफी पसंद आया। यही वजह रही कि पिछले सप्ताह के 35 लाख इंप्रेशन की तुलना में, इस हफ्ते अनुपमा ने 3.8 मिलियन इंप्रेशन हासिल किए हैं।