प्रति वर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस होता है। इसी दिन आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती भी होती है, जिसे 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपने विचारों के लिए याद किए जाते रहे हैं। जैसे स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, ऐसे ही कई बॉलीवुड की फिल्में हैं, जो युवाओं को आगे बढ़ने की सीख देती हैं। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...