नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
नाना ने यह भी कहा कि जब 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्म आती है, तब दर्शकों को एहसास होता है कि जो फिल्में वे देख रहे हैं उनमें और इस फिल्म में अंतर है। एक अच्छी और बुरी फिल्म के बीच का अंतर। हालांकि, नाना ने अपने बयान में किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा 'गदर 2' या 'जवान' की तरफ हो सकता है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही हैं।