नलिनी जयवंत
ये दिसंबर 2010 की बात है, जब यह आम चर्चा थी कि नलिनी की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी। बताया जाता है कि एक अनजान शख्स आया और नलिनी के पार्थिव शरीर को एंम्बुलेंस में रखकर ले गया, पुलिस में इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी। नलिनी ने दो शादियां की थीं। पहली शादी40 के दशक के डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से की थी और दूसरी शाद अभिनेता प्रभू दयाल से की थी। नलिनी ने नास्तिक, बंदिश, काला पानी, किशोरी, मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों में काम किया था।