फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के पूरे हुए तैमूर, देखें जन्मदिन से लेकर अब तक की दिल लुभाने वाली तस्वीरें

Sun, 20 Dec 2020 10:12 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
तैमूर अली खान - फोटो : Instagram - taimuralikhanpataudi
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर आज चार साल के पूरे हो गए हैं। तैमूर उन स्टार किड्स में से एक है, जिसकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। तैमूर जन्म से ही मीडिया और पैपराजी के लिए आकर्षक केंद्र रहे हैं। आज तैमूर चार साल के पूरे हो गए हैं। ये तस्वीर तैमूर के जन्म की है। 20 दिसंबर को तैमूर ने इस दुनिया में पहली बार कदम रखा था। आइए तैमूर की दिल लुभाने वाली और फोटो देखते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
तैमूर अली खान - फोटो : Instagram - taimuralikhanpataudi
तैमूर की यह फोटो खूब पसंद की गई थी। तैमूर के जन्म के तीन महीने की बाद ये फोटो है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। तैमूर के चौथे जन्मदिन पर देशभर से फैंस उसको बधाईयां दे रहे हैं और अपना प्यार न्यौछावर कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 8
तैमूर अली खान - फोटो : Instagram - taimuralikhanpataudi
ये तैमूर के पहले बर्थडे की फोटो है, जिसमें वो किसी नवाब से कम नहीं लग रहे हैं। तैमूर को उनके पहले जन्मदिन पर पिंक कुर्ता और सफेद पजामा पहनाया हुआ है, इसके ऊपर सफेद रंग की नेहरू जैकेट है, जो उन पर खूब फब रही है। इस तस्वीर को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।

4 of 8
Inaaya and Taimur - फोटो : instagram
अपनी बहन इनाया खेमू के साथ तैमूर अली खान आइसक्रीम खाते नजर आए। इनाया सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी हैं और तैमूर की बहन हैं। तैमूर अपनी सुंदरता और क्यूटनेस के चलते हमेशा फैंस को अपनी ओर खींच लेते हैं
विज्ञापन

5 of 8
तैमूर अली खान, सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तैमूर अपने पापा सैफ के साथ काफी मजा करते हैं। इन दोनों की ऐसी कई फोटोज देखी गई हैं, जिसमें सैफ या तो उनको अपने कंधे पर उठाकर चल रहे हैं या उनके साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। तैमूर के नवाब होने के गुण साफ झलकते हैं और वो अपनी मुस्कान से सबको दिवाना बना देते हैं
विज्ञापन

6 of 8
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर अली खान मिट्टी के बर्तन बनाते हुए भी नजर आए थे जिसमें उनका साथ दे रही हैं उनकी मम्मी करीना कपूर खान। तैमूर और करीना दोनों के ही हाथ मिट्टी से सने हुए नजर आ रहे हैं। करीना इसमें अपने बेटे तैमूर को मिट्टी का घड़ा बनाना सिखा रही थीं। तैमूर भी बड़े ही शौक से इस काम में लगे हुए थे। साथ ही बेहद खुश भी नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
सारा अली खान और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस फोटो मे सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, अपने भाई तैमूर के राखी बांधती नजर आईं। बता दें कि सारा अली खान, अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं। सारा अली खान तैमूर से बहुत प्यार करती हैं और वो प्यार साफ झलकता भी है।
विज्ञापन

8 of 8
घुड़सवारी करते दिखे तैमूर, चदं पलों में तस्वीरें वायरल देखिएगा जरूर
करीना कपूर और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर को घुड़सवारी का भी शौक है। एक फोटो में वो घुड़सवारी करते नजर आए, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुई। तैमूर सोशल मीडिया पर हमेशा आकर्षण का केंद्र बनते हैं और फैन्स उनकी तस्वीर को खूब पसंद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें