फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश चोपड़ा के साथ उछला था इस हीरोइन का नाम, हाउसवाइफ बनने के डर से तोड़ दिया था रिश्ता

Tue, 30 Jul 2019 03:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mumtaz yash chopra - फोटो : self
60-70 के दशक की मशहूर हीरोइन मुमताज तो आप सभी को याद होंगी ही। उनकी अदा, स्टाइल और एक्टिंग के दौरान उनकी हल्की सी मुस्कान सभी को अपना दीवाना बना देती थी। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि लाखों दिलों को घायल कर देने वाली मुमताज निर्देशक यश चोपड़ा के प्यार में पागल थीं। खुद यश चोपड़ा भी मुमताज को बेहद पसंद करते थे।
विज्ञापन

2 of 6
mumtaz yash chopra - फोटो : file photo
कहा जाता है कि दोनों शादी करने का भी मन बना चुके थे। दोनों उस वक्त सिंगल थे और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताते थे। यश चोपड़ा तो मुमताज के इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपनी फिल्म 'आदमी और इंसान' में सायरा बानो के अलावा मुमताज को भी लिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
mumtaz yash chopra - फोटो : self
सायरा बानो फिल्म में लीड रोल में थीं जबकि मुमताज साइल लीड में। यश चोपड़ा ने मुमताज के लिए अपनी दीवानगी के चलते मुमताज के रोल को बढ़ा दिया और एक स्पेशल गाना भी उन्हें दिया, जबिक सायरा बानो उस फिल्म में कुछ खास नहीं कर पाईं। इस फिल्म के जरिए यश चोपड़ा ने मुमताज को साइड हीरोइन से मुख्यधारा की हीरोइन बना दिया था।

4 of 6
mumtaz - फोटो : file photo
इसके बाद तो मुमताज और यश चोपड़ा का प्यार और भी गहरा गया। दे टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, इन दोनों के प्यार को देखते हुए यश चोपड़ा के बड़े भाई बी आर चोपड़ा रिश्ता लेकर मुमताज के घर भी गए लेकिन बात बन नहीं पाई। मुमताज का करियर उस वक्त बस रफ्तार पकड़ ही रहा था लेकिन वो और उनके घरवाले इस बात के पक्ष में नहीं थे कि मुमताज करियर छोड़कर घर संभाले। और इस तरह मुमताज और यश चोपड़ा का रिश्ता यहीं खत्म हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
yash chopra - फोटो : file photo
इसके बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी कर ली जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरु कर दिया। आने वाली फिल्मों में मुमताज की जोड़ी सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। मुमताज अब काफी बड़ी स्टार बन गई थीं। लेकिन अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने भी एक व्यवसायी से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mumtaz - फोटो : file photo
यश चोपड़ा की वाइफ पामेला को भी मुमताज के साथ अपने पति के अफेयर का पता चला। हालांकि ये उनकी शादी से पहले था। लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें इससे थोड़ी असहजता हुई। इसका जिक्र पामेला ने 2015 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें