फिल्म इंडस्ट्री में मोहम्मद रफी जैसा गायक आज तक नहीं देखा गया। उनकी बेमिसाल गायकी और सालीन अंदाज का हर कोई दीवाना था। रफी साहब की जादुई आवाज आज भी लोगों के कानों में गूंजती हैं। रफी साहब की पुण्यतिथि पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी अनसुनी बातें बताते हैं जिससे पता चलता है कि वो एक लाजवाब इंसान थे।
विज्ञापन
2 of 6
rafi
- फोटो : social media
मोहम्मद रफी ने 10 साल की उम्र में ही गायकी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने जीवन से कई लोगों को प्रभावित किया। लोगों का मानना था कि रफी की आवाज शम्मी कपूर पर सबसे ज्यादा फबती थी । लेकिन रफी के फेवरेट एक्टर राजेंद्र कुमार थे। वो उन्हें टीवी पर देखकर खो से जाते थे।
विज्ञापन
3 of 6
मोहम्मद रफी
रफी को म्यूजिक से ज्यादा किसी और से प्यार नहीं था। जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ था तब उनकी पहली पत्नी ने भारत में रुकने से मना कर दिया था। लेकिन रफी ने म्यूजिक के लिए मुंबई में रहने का फैसला किया और अपनी पत्नी से अलग हो गए।
4 of 6
मोहम्मद रफी
मोहम्मद रफी ने कभी भी पैसों के लिए नहीं गाया। वो गाना गाकर आ जाते थे और उन्हें पता भी नहीं होता था कि उन्हें कितनी फीस मिलने वाली है। रफी साहब ने एक रुपए फीस लेकर भी गाना गाया है। इसके अलावा मोहम्मद रफी दिल के अमीर थे ।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद रफी
एक बार उन्होंने अपनी कालोनी में एक विधवा को देखा। जो आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। इसके बाद रफी ने उन्हें पोस्ट ऑफिस से एक अंजान शख्स बनकर हर महीने पैसे भेजना शुरू कर दिए थे।एक बार उस दौर में लता मंगेशकर जैसे कई बड़े कलाकारों ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग करना शुरू कर दी थी। इस बात से रफी साहब काफी नाराज हो गए और उन्होंने लता मंगेशकर के साथ कभी काम ना करने का फैसला किया था।
मन्ना डे के मुताबिक, किशोर कुमार और मोहम्द रफी बहुत अच्छे दोस्त थे। जब रफी का निधन हुआ था तब किशोर कुमार घंटों उनके पैरों के पास बैठकर रोते रहे थे। रफी के गुजर जाने पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।