फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई चार्जशीट में गहना वशिष्ठ पर सनसनीखेज आरोप: जबरन कराई पोर्न फिल्मों की शूटिंग, एडल्ट एप पर वीडियो भी अपलोड किया

Sat, 09 Oct 2021 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : Instagram
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल गहना जमानत पर बाहर हैं। इस बीच क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अपनी नई चार्जशीट में गहना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह नई चार्जशीट मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए दूसरे केस में लगाई गई है।

500 पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने पुलिस ने गहना के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर अभिजीत बोम्बले, अजय श्रीमंत, प्रिंस कुमार और अरविंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर को आरोपी बनाया है। इन लोगों पर जबरदस्ती पोर्न फिल्म में काम करवाने का आरोप है।
 
विज्ञापन

2 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
21 साल की एक मॉडल ने अपनी शिकायत में गहना पर आरोप लगाया है कि फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे मड आइलैंड और लोखंडवाला के अलग-अलग बंगलों पर जबरन पोर्न फिल्मों में काम कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है हर शूट के लिए उसे 10 से 15 हजार रुपये दिए गए। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी दी गई और क्लिप्स एप पर अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
एक दूसरे केस में भी गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। इसमें वह शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर काम करती थीं।

4 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : Instagram
जांच में पता चला था कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात’ से फेमस हुई थीं। इसके अलावा उन्होनें हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। पोर्न केस में गहना वशिष्ठ लगातार राज कुंद्रा का बचाव भी करती रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें